छतीसगढ़कोरबा

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति ने पिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

CG News: परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति ने पिया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

कोरबा न्यूज धमाका – जिले के रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां पति-पत्नी काउंसलिंग के लिए गए हुए थे. इस दौरान पति ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय मृतक छतराम अपनी पत्नी के साथ काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था. दंपती के बीच चल रहे विवाद के कारण वे पिछले एक माह से अलग रह रहे थे. बुधवार को काउंसलिंग के दौरान छतराम शराब के नशे में था, जिसके चलते काउंसलिंग नहीं हो पाई. घर लौटते समय उसने जहर का सेवन कर लिया.

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छतराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. छतराम मूलतः बाराद्वार निवासी था और खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में किराया के मकान पर रहता था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!