
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परम पूज्य संत असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत का सम्मान किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आध्यात्मिक चर्चा और भेंट
इस अवसर पर पूज्य संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संत असंग देव जी के बीच विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
अनुयायियों की रही उपस्थिति
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में संत असंग देव जी के अनुयायी संतगण भी उपस्थित थे।
