इंदौरमध्यप्रदेश

MP : मुख्यमंत्री शिवराज ने जिस 12वीं टॉपर छात्रा का किया था सम्मान, उसकी सड़क हादसे में हुई मौत

इंदौर न्यूज़ धमाका /// मृतक अंचल पटेल पढ़ने में काफी होथियार थी. 12वीं की टॉपर रह चुकी थी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतका अंचल पटेल का सम्मान भी किया था। ग्रेजुएशन के बाद इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रही थी.

घटना की जानकारी पुलिस वालों ने परिजनों दे दी है. फिलहाल, पुलिस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पीएससी की तैयारी कर रही थी छात्रा

छात्रा की पहचान अंचल पटेल पिता उमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है. छात्रा की उम्र 19 साल बताई जा रही है जो मूलतः रीवा की रहने वाली थी. वह इंदौर के तीन इमली इलाके में रहकर मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा की तैयारी कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्रा कोचिंग जाने के लिए आईटी पार्क पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया. जिससे वह मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!