
इंदौर न्यूज़ धमाका // दरअसल भवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक गैस सिलेंडर की टंकी में लगी आग को बुझाया।आग लगने से पूरी बिल्डिंग में काला धुआं फैल गया था, जिससे ऊपर बने जिम में 20 से अधिक लोग फंस गए थे। उन्हें रेस्क्यू कर कर फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर निकाला।
फिलहाल किसी प्रकार की कोई जनहानि अब तक नहीं हुई है। बड़ी बात सामने आई कि पूरी बिल्डिंग में आग बुझाने के कोई भी उपकरण नहीं लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अगर कुछ देर हो जाती तो टंकी फटने से एक बड़ा हादसा हो सकता था।




