छतीसगढ़बलौदाबाजार

चाकू मारकर युवक की हत्या : आरोपी की बहन से करता था बात, भाई को पसंद नहीं आया तो उतार दिया मौत के घाट 

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबजार जिले से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां पर एक नाबालिग ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं चाकू मारने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरछेड़ी का है। मृतक युवक आरोपी नाबालिग की बहन से बातचीत करता था। यह बात उसे पसंद नहीं आई और उसने मृतक से विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा की आरोपी ने ताबड़तोड़ मृतक पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

फांसी लगाकर की आत्महत्या 

वहीं बीते दिनों सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत थरगांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही  पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचित किया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी।

दरअसल, यह पूरा मामला सलिहा थाना क्षेत्र का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं इस आत्महत्या वाले मामले में सलीहा थाना प्रभारी रूपेंद्र साय ने बाताया था कि, सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थे। घटनास्थल के आसपास की भी जांच की गई लेकिन अभी तक प्रथम दृष्टि या आत्महत्या करना ही पाया गया था। 

आत्महत्या को मानव तस्करी से जोड़ा जा रहा 

ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था  कि, मृतक श्याम सिंह सिदार आसपास के राज्यों में ठेकेदारों के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों को ईट भट्ठा में रोजगार दिलाने का काम करते थे। वहीं आसपास के राज्यों के ईट भट्ठा मालिक से लेबर भेजने के लिए लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। जिसका कर्ज नहीं चुका पा रहा था। वहीं इस दौरान मृतक को ईट भट्ठे के मालिक बार- बार फोन करके मानिसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!