गुजरातदेश

गुजरात : BSF ने 3 पाक मछुआरे को किया गिरफ्तार, 11 नाव भी जब्त

गुजरात न्यूज़ धमाका /// सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के भुज में हरामी नाला क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले तीन पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। वही 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया गया है। बीएसएफ ने आगे कहा कि गुजरात के हरामी नाला में गुरुवार को पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की घुसपैठ का पता चला।

गुजरात फ्रंटियर , बीएसएफ ने तुरंत 300 वर्ग किलोमीटर में फैले इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। बीएसएफ के गुजरात फ्रंटियर के महानिरीक्षक जीएस मलिक (IG GS Malik) ने कहा “नियमित गश्त के दौरान, बीएसएफ कर्मियों ने इलाके का पूरा नजारा लेने के लिए कैमरे से लैस यूएवी आकाश में भेजे थे।

ALSO READ : युवक अपनी पत्नी के साथ कर रहा था मारपीट , बीच बचाव करने आई भाभी को भी पीटा

यूएवी के माध्यम से, हमने हरामी नाला क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली नौ नौकाओं को देखा। बीएसएफ की गश्ती नौकाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और पाकिस्तानी मछुआरों की उन नौकाओं को जब्त कर लिया। मलिक ने कहा, “नौ नावों की बरामदगी के बाद हमने खाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है क्योंकि हमें लगता है कि कुछ और नावें भी हो सकती हैं।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!