रायपुरछत्तीसगढ

सुंदर नगर में भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुंदर नगर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का 9 दिवसीय भव्य आयोजन 27 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह आयोजन सीता चौक, सुंदर नगर के रहवासी रजक परिवार के द्वारा करवाया जा रहा है । इस कार्यक्रम की प्रेरणा स्त्रोत श्रीमती लीला बाई रजक है।

प्राचीन समय से प्रचलित महामाया मंदिर रायपुर के पंडित मनोज शुक्ला जी के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रवचन दिया जा रहा है । कार्यक्रम में भारी मात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है और लोगों की भक्ति देखने को मिल रही है। पंडित मनोज शुक्ला जी के द्वारा कलयुग में कैसे हम भगवान का सुमिरन कर सकते हैं और कैसे हम धर्म का प्रचार प्रसार कर सकते हैं.

इसका ज्ञान उन्होंने दिया और उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा उनके परिवार से ही मिलेगी इसलिए जब पेड़ों की जड़ें मजबूत रहेंगे तभी उसके शाखाएं और पत्ते रहेंगे तो उसी प्रकार जैसे बड़े बुजुर्ग ज्ञान देंगे उसी प्रकार युवा पीढ़ी भी उस ज्ञान को आयोजित करेगी पंडित मनोज शुक्ला जी एवं रजक परिवार दोनों ही मीडिया से रूबरू हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!