कोरबाछत्तीसगढ

पुलिस अधीक्षक ने 170 गुम हुए मोबाईल को सौंपा,उपस्थित मालिकों के चेहरे में आया मुस्कान

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गुम हुए मोबाइल खोज कर मोबाइल मालिकों को वापस करने के निर्देश सायबर सेल के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक साहू को दिए गए हैं।

निर्देश के पालन में सायबर सेल कोरबा टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल को तकनीकी आधार पर लगातार खोजा जा रहा है ,आज पुलिस अधीक्षक सभागार में संतोष सिंह द्वारा 170 नग गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस सौंपा गया । इस अवसर पर उपस्थित मोबाइल मालिकों के चेहरे की खुशियां देखते ही बन रही थी ।

आज 170 मोबाइल वापस किए गए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी , सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू , आरक्षक डेमन ओगरे , रवि चौबे , वीरकेश्वर प्रताप सिंह एवं महिला आरक्षक रेणु टोप्पो उपस्थित थे।

कोरबा पुलिस सायबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल की लगातार खोज की जा रही है , वर्ष 2022 में अब तक 500 से अधिक गुम मोबाइल खोजकर वापस किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के रूप में संतोष सिंह के स्थापना के पश्चात पूर्व में 130 गुम मोबाइल वापस किए गए थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!