रायपुरछत्तीसगढ

शासन ने पढ़ाई के लिए 5 लाख रुपए का दिया आर्थिक सहयोग

रायपुर,न्यूज धमाका:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिला प्रवास के दौरान मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नई लेदरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारी सहित जनसामान्य से मुलाकात के दौरान मेडिकल की छात्रा खुशी मेघानी को अध्ययन के लिए शासन की ओर से पांच लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गयी थी।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने खुशी के माता-पिता को आज आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के प्रति छात्रा खुशी के पिता  विजय और माता प्राची ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री से नई लेदरी में मुलाकात के दौरान खुशी ने बताया कि वह एम्स भोपाल में अध्ययनरत है। नीट में उन्होंने सेकण्ड रेंक हासिल की है, जिसके चलते एम्स भोपाल में मेडिकल शिक्षा के लिए एडमिशन मिला है।

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कॉलेज की फीस और पढ़ाई प्रति वर्ष एक लाख रूपए का खर्च वहन करने में दिक्कत आ रही है। जिसपर मुख्यमंत्री ने खुशी मेघानी की पढ़ाई के लिए मौके पर ही पांच लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

इसी तरह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ही छ. ग. माटीकला बोर्ड के सदस्य कुलवंत राम प्रजापति के आकस्मिक निधन की घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा संवेदना प्रकट की गई।

उनके निर्देश पर परिवार को शीघ्र आर्थिक सहयोग पहुंचाने के क्रम में आज परिजनों को 4 लाख रुपये राशि का चेक जिला प्रशासन द्वारा सौंपा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!