भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल के ईदगाह मस्जिद से लेकर पूरे प्रदेश में पढ़ी गई नमाज,नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- एमपी में आज कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल के ईदगाह मस्जिद से लेकर पूरे प्रदेश में पढ़ी गई नमाज, नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं दी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने मंगलवार को ईद मनाने का ऐलान रविवार को चांद नहीं दिखने पर किया था। मंगलवार सुबह सात बजे ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

जामा मस्जिद में सुबह 7:15 पर तथा ताजुल मस्जिद पर सुबह 7:30 बजे की ईद की विशेष नमाज अदा की गई। सके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जा रही है। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है। घरों पर आने वाले मेहमानों को मुस्लिम समाज के लोग सिवइयों से मुंह मीठा करा रहे है। साथ ही अन्य पकवान खिलाएंगे। इसके बाद मेहमानों को ईदी भेंट करेंगे।

बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इंदौर से आने वाली बसें नहीं जाएंगी नादरा बस स्टैंड

राजधानी में ईद को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में मंगलवार को बदलाव किया गया है। इसमें कुछ मार्ग पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। इसमें इन्दौर-उज्जैन की तरफ से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी। इस मार्ग पर चलने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी। इसके अलावा राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से आने वाली बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड की ओर नहीं आ सकेंगी। इस मार्ग की बसें हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।

जानकारी के मुताबिक रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल-रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल की बसें और आम यातायात का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह वाहन वीआइपी रोड का उपयोग कर आवागमन करेंगे। इसी प्रकार लालघाटी कोहेफिजा से इमामी गेट, पीरगेट की ओर बीसीएलएल की बसें एवं आम यातायात परिवर्तित रहेगा। लोग लालघाटी से वीआइपी रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं। नादरा बस स्टैंड से भोपाल टाकीज होकर रायल मार्केट की ओर बीसीएलएल, मध्यम और बड़ी बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नादरा बस स्टैंड से लालघाटी की ओर जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइज करौंद होकर आवागमन कर सकती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!