अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादेश

आज डेनमार्क पहुंचेंगे पीएम मोदी, भारत-नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा

देश,न्यूज़ धमाका :-जर्मनी यात्रा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ मुलाकात करेंगे। साथ ही प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और रात के खाने के लिए क्वीन मार्ग्रेथे II से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी ने पहले दिन की जर्मनी की यात्रा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी यूरोप यात्रा का पहला दिन जर्मनी में बिताया था। जर्मनी में पीएम मोदी ने आईजीसी के छठे पूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता की। पीएम नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज के साथ अंतर-सरकारी परामर्श के छठे पूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान में जर्मनी को भी भागीदारी के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने भारत की ओर से प्रस्तुतियां दीं।

आज डेनमार्क में इंडो नॉर्डिक शिखर सम्मेलनइंडो

नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में आर्थिक सुधार, शोध, तकनीक, जलवायु परिवर्तन, रिन्यूएबल एनर्जी और आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग जैसे विषयों फोकस होगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के प्रतिनिधि से भी मुलाकात करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!