देश

देश में मिला XE वेरिएंट का पहला कन्फर्म केस

देश,न्यूज़ धमाका :-देश में में कोरोना के ओमिक्रोन सब-वेरिएंट XE के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र और गुजरात में पहले कोरोना के XE वेरिएंट के दो मामले होने की आशंका थी, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब भारत में पहली बार SARS-CoV2 जीनोमिक्स सीक्वेंसिंग कंसोर्टियमद्वारा XE वेरिएंट की पुष्टि कर दी गई है। INSACOG भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,568 नए कोविड मामले सामने आए, 2,911 रिकवरी और संक्रमित लोगों में 20 मौतें भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 19,137 हैं।

ओमिक्रोन से ज्यादा संक्रामक है XE Variant

हेल्थ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि XE Variant से होने वाला कोविड संक्रमण अन्य वेरिएंट से अलग है। नया XE Variant ओमाइक्रोन के वर्तमान में प्रभावी BA.2 वेरिएंट की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक पाया गया है। गौरतलब है कि जनवरी में भारत में तीसरी कोरोना लहर के लिए ओमाइक्रोन का BA.2 वेरिएंट जिम्मेदार था। एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी अधिकारी के हवाले कहा गया है कि फिलहाल देश में मुट्ठीभर से कम रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट का पता चला है। ये सभी भौगोलिक रूप से अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। कोई क्लस्टर गठन नहीं देखा गया है।”

XE Variant का पहला केस कहां, अभी खुलासा नहीं

देश में XE Variant का पहला पुष्ट केस किस राज्य में मिला है और उसका सैंपल किस राज्य में पता चला है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अधिकारी ने कहा कि दो राज्यों से पहले रिपोर्ट किए गए दो अपुष्ट मामलों में से महाराष्ट्र से XE Variant का नहीं था। INSACOG के साप्ताहिक बुलेटिन में XE की पुष्टि ऐसे समय में हुई है, जब 12 राज्यों ने COVID मामलों में वृद्धि देखी है। इसी के चलते कई राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

SARS-CoV-2 जीनोमिक्स एसोसिएशन (INSACOG) ने जीनोम सीक्वेसिंग के आधार पर कहा था कि भारत कोरोना वायरस के बहुत कम नए वेरिएंट पाए गए हैं और उनमें से किसी का भी स्थानीय या अन्य स्तर नहीं है। संक्रमण में वृद्धि देखी गई और इससे गंभीर संक्रमण या अस्पताल में भर्ती होने का खतरा नहीं था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!