रायपुरछत्तीसगढ

माल भेजने के नाम पर करोड़ की ठगी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ठग ने एसकेएस इस्पात के प्रबंधक से करीब 1 करोड़ 25 लाख की ठगी की है। पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 420 का केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : बाइक सवार बदमाशो ने शादी से लौट रहे फोटोग्राफर का कैमरा और मोबाइल लूटकर भागे

जानकारी के मूताबिक, एसकेएस इस्पात एन्ड पावर लि. कंपनी के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 मई 2021 से राजेंद्र गेयर ई 13 लघुकुंज इंडस्ट्रीज एरिया गाजियाबाद के मालिक राजेन्द्र सिंह ने विभिन्न उपकार भेजने के नाम पर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक से 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिए थे।

पर काफी महीने बीत जाने के बाद भी राजेन्द्र सिंह ने ना तो माल भेजा और ना ही लिए गए रूपए लौटाए। करोड़ो रूपये देने के बाद भी जब उपकरणों की डिलेवरी नहीं की गई तो, खुद को ठगा हुआ महसूस कर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!