छत्तीसगढजशपुर

शीत लहर की चपेट में  खेत और खलिहानों में ,बिछी बर्फ की सफेद चादर

जशपुर :- शहर सहित पूरा जिला इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। उत्तरी हवा के असर से इन दिनों पारा 7 डिग्री से भी नीचे लुढ़क चुका है। सर्दी के सितम से ओस की बूंदों के जमने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। खेत और खलिहानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। कड़ाके की सर्दी का असर सामान्य जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह 8 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है,वहीं सूरज ढलते ही लोग घरों की दहलीज और अलाव के पास सिमटने लगे है।  प्रदेश की सबसे बड़ी टमाटर मंडी कहलाने वाले इस जिले टमाटर की भरपूर आवक के सीजन में दैनिक और साप्ताहिक बाजार में 10 रुपए के नीचे नही आ पाया। जबकि इसी समय बीते सालों में यह 2 से 5 रुपये प्रति किलो के बीच था। वहीं,इन दिनों बाजार में मटर 40,फूल गोभी 40,आलू 15 से 20,सेमी 30 रुपये,शिमला मिर्च 80 रुपए किलो में बिक रहा है। जाहिर है,मौसम का असर स्वास्थ्य के साथ घर के बजट पर भी पड़ रहा है।

पश्चिमी विछोभ के असर से गत दिनों हुई बारिश के बाद इन दिनों आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से इन दिनों तुषारपात भारी मात्रा में हो रही है। साथ ही चल रही ठंडी हवा ने तापमान को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!