दिल्लीदेश

दिल्ली : महिला को अगवा कर चार लोगों ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से वक घिनौनी घटना सामने आई है। जिसने एक बार फिर दिल्ली का सिर झुका दिया है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार शाहदरा में आपसी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरोप किया।

उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर मुंह में कालिख लगाकर पीड़िता को गलियों में घुमाया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के बाल काटे, फिर जूतों की माला पहनाई और उसे सड़कों पर घुमाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना को रोकने की बजाय आरोपी का हौसला बढ़ाया। इस मामले में संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

स्वाति ने ट्वीट किया, कस्तूरबा नगर में अवैध शराब बेचने वालों ने 20 साल की बच्ची से गैंगरेप किया, गंजा कर दिया, चप्पलों की माला पहनाई और पूरे इलाके में मुंह काला कर लिया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहा हूं। सभी अपराधी पुरुषों और महिलाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जानी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले की निंदा की है। स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह बेहद शर्मनाक है। अपराधी इतने साहसी कैसे हो गए? मैं केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने, कानून व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं। दिल्लीवाले ऐसे जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!