सुकमाछत्तीसगढ

पोटकपल्ली के 33 घर पहली बार हुए रौशन,पुलिस की पहल से पहुंची बिजली

सुकमा,न्यूज़ धमाका :- देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। आज़ादी के बाद पहली बार सुकमा ज़िले के पोटकपल्ली गाँव में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। ये उत्सव गांव में आज़ादी के बाद पहली बार बीजली पहुँचने के चलते मनाया जा रहा है।

दरअसल सुकमा ज़िले के पोटकपल्ली गांव में कभी नक्सलियों की ही सरकार चलती थी। फिर सुकमा एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में कोबरा की 208 बटालियन सीआरपीएफ़ की 212वी बटालियन व डीआरजी के जवानों ने पोटकपल्ली गांव में नया कैंप खोला।

कैंप खुलने के बाद से पोटकपल्ली में ग्रामीणों के बीच पहुंच जवानों ने ग्रामीणों में विश्वास जीता और बताया की जवानों की तैनाती क्षेत्र के विकास के लिए हुआ है। इसके बाद एसपी सुनील शर्मा ने शासन-प्रशासन से पोटकपल्ली में बिजली पहुंचाने की क़वायद शुरू करवाई।

अब जाकर एसपी सुनील शर्मा के प्रयासों से पोटकपल्ली तक बीजली पहुंची तो ग्रामीणों में उत्सव का माहौल देखा गया। पोटकपल्ली तक बीजली पहुंचाने सुकमा कलेक्टर हरिस एस. ने भी एसपी सुनील शर्मा शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाने सहयोग किया.

तब जाकर प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार की मंशा अनुरूप सुरक्षा विकास और विश्वास के थीम पर कार्य संभव हुआ और आज़ादी के बाद पहली बार पोटकपल्ली गाँव बिजली के रौशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों का व शासन प्रशासन का आभार जताया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!