कांकेर न्यूज़ धमाका /// ग्राम मनकेसरी में पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में कुछ घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
ALSO READ : भाजपा कार्यालय में तौनत पुलिस जवान ने खुद को मारी
मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के ग्राम लंजोड़ा निवासी सत्या मेश्राम (25) ने तीन वर्ष पूर्व पड़ाेस के गांव भंडारशिवनी निवासी सीमा (23) वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों कांकेर आ गए थे। ग्राम मनकेसरी में सत्या की बड़ी बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते दोनों ग्राम मनकेसरी में ही किराये का मकान लेकर रहते थे ओर रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे।