अंबिकापुरछत्तीसगढ

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के पास झाड़ियों मिला नवजात का शव

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास बुधवार को नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ दिनों पूर्व ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू के शौचालय में नवजात का शव मिला था। उक्त वाकये की अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पास नवजात का शव मिलने से हलचल मची हुई है।

मेडिकल कॉलेज के मंगल भवन के बाजू में स्थित झाड़ियों में नवजात का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने मणिपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस बल के अधिकारियों ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है। नवजात के शव को मेडिकल कॉलेज के मर्च्युरी में रखवाया गया है।

ALSO READ : पहले पत्नी ने की ख़ुदकुशी, फिर सदमे में पति भी झुला फांसी में

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!