भिलाईछत्तीसगढ

आपस में भिड़े भाजपाई, गंभीर हालत में एक आईसीयू में भर्ती

भिलाई न्यूज़ धमाका /// नेहरू नगर इलाके में रात में कैंप भाजपा मंडल के अध्यक्ष शुभम सिंह व उसके साथियों ने लाठी-ठंडे के साथ-साथ रॉड से भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल लोकेश को बीएम शाह अस्पताल में आईसीयू में एडमिट करना पड़ गया, जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है. लोकेश के सिर पर 27 टांके लगे हैं.घटना के बाद लोकेश पांडेय की शिकायत पर शुभम व अन्य के खिलाफ और दूसरी ओर शुभम की शिकायत पर लोकेश के खिलाफ मामला सुपेला पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया. सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि इसके पहले शुभम सिंह ने दशहरा के दिन भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के साथ मारपीट की थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!