छतीसगढ़बलौदाबाजार

फर्जी पीए गिरफ्तार : खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का निजी सचिव बताकर रेत घाट के मैनेजर को दी थी धमकी

accused in police custody

बलौदाबाजार न्यूज धमाका –  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पीए बताकर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी रेत घाट के मैनेजर इंद्रजीत मिरी को फर्जी तरीके से गृह मंत्री का पीए बनकर अवैध रेत खनन कराने और हाईवा वाहनों से रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्रवाई की धमकी दी थी। 

दरसअल, यह मामला 30 अप्रैल को सामने आया, जब सुबह करीब 11 बजे इंद्रजीत मिरी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गृह मंत्री विजय शर्मा का निजी सचिव नमन कुमार बताते हुए एचएम हाउस रायपुर से कॉल करने की बात कही। आरोपी ने मैनेजर पर अवैध रेत खनन कराने और हाईवा वाहनों से रेत परिवहन करने का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्रवाई की धमकी दी। 

एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश 

इस धमकी से घबराए मैनेजर ने तुरंत गिधपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। थाना गिधपुरी की टीम ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए ग्राम नवरंगपुर, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार कोसले को हिरासत में लिया।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर रेत घाट मैनेजर को धमकाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!