गुजरातदेश

लंबे समय से चल रहे पटेल ने कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर की,जिससे कांग्रेस छोड़ अब पटेल बीजेपी में शामिल होने का दिया संकेत

गुजरात,न्यूज़ धमाका :-गुजरात कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अंदरुनी कलह के शिकार हो रहे कांग्रसे नेता हार्दिक पटेल ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हार्दिक पटेल ने खुद ट्वीट कर यहा जानकारी दी है।

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी का धड़ा खोदलधाम के मुख्य ट्रस्टी नरेश पटेल के संपर्क में थे और उन्हें कांग्रेस में लाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस में अहम पद को लेकर बातचीत सफल नहीं हो पाई थी।

हार्दिक पटेल औ नरेश पटेल का सियासी समीकरण

दरअलल बीते विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने कांग्रेस के सामने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार या चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने की शर्त रखी थी, लेकिन कांग्रेस राजी नहीं हुई और अंततः वाघेला ने कांग्रेस छोड़ दी। ऐसे में इन दोनों पदों पर नरेश पटेल की भी नजर थी। हार्दिक पटेल ऐसे में खुद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर नरेश पटेल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर पाटीदार वोट बैंक के बीच अपनी पैठ मजबूत करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस इस पर राजी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि गुजरात में कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक ओबीसी, आदिवासी है, इसलिए पाटीदार वोट बैंक को लुभाने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसा जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!