Uncategorized

आगामी नवम्बर 2021 की सेना भर्ती के लिये पूर्व सैनिक परिषद 29 से कोण्डागांव के युवाओं को देगी निषुल्क प्रषिक्षण

पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए जिलाधीश से अनुमति मांगी तथा उन्हें बताया कि पूर्व में 20 सितंबर 2020 से फरवरी 2021 तक पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा भारतीय थल सेना, जल सेना, वायु सेना एवं समस्त अर्ध सैनिक बल व पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक नौजवान लड़के एवं लड़कियां जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है, को कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम में एवं कोंडागांव जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त ब्लॉकों में जाकर निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया था।
करायी जायेगी आगामी सेना भर्ती की तैयारी – वर्तमान में माह नवंबर 2021 को पुनः जगदलपुर में सेना भर्ती का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भर्ती के कार्यक्रम को मध्य नजर रखते हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा पुनः 29 अगस्त 2021 से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधीश कोण्डागांव से प्रशिक्षण के लिए उचित मैदान एवं प्रशिक्षण से संबंधित सामग्रियों के लिए चर्चा की गयी है। तथा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त एवं 26 जनवरी में पूर्व सैनिक ,वीर नारियां सैनिक विधवाओं एवं उनके परिवार के बैठने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था की मांग की है।
मिला आष्वासन – जिलाधीश महोदय ने अपनी सहमति प्रदान की तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र सेन, सोमेश्वर भारती, अजनेर लकड़ा, विजय साहू, अमृत लाल देवांगन, बाबूलाल देवांगन, लखमू राम और रवि ठाकूर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!