छत्तीसगढराजनांदगांव

साधराम हत्याकांड में मिले आंतकी कनेक्शन के सबूत, आरोपितों के टूटे मोबाइल फोन से संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो के साथ वीडियो बरामद

राजनांदगांव न्यूज़ – साधराम हत्याकांड में पुलिस को नए सबूत मिले हैं। इसमें आतंकी कनेक्शन होने की जानकारी सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक नाबालिग है।

आरोपितों के टूटे मोबाइल फोन से पुलिस ने बंदूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो बरामद किया है। मामले की जांच एनआइए भी कर रही है। नए तथ्य सामने आने के बाद एनआइए इस बिंदु पर आगे जांच करेगी। इसकी पुष्टि राजनांदगांव रेंज आइजी दीपक झा ने की है।

बता दें कि बीते 20 जनवरी को लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपितों ने निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के छह आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें से पांच आरोपित जेल में है। वहीं एक नाबालिग सुधार गृह में है।

पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन को फारेंसिक जांच के लिए भेजा था। एक टूटे मोबाइल में पुलिस को संदिग्ध वर्दीधािरयों की फोटो-वीडियो मिला है। हालांकि पुलिस साधराम हत्याकांड में पहले ही आतंकी गतिविधियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 16 यूएपीए के अंतर्गत अपराध दर्ज की थी।

राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने कहा, इस मामले में आतंकी संगठन की गतिविधियों का साबूत मिला है। इसलिए गंभीरतापूर्वक पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!