रायपुरछत्तीसगढ

27 साल के बाद भी एक विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतना ऐतिहासिक विजय का परिणाम है : – डॉ रमन सिंह

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज पत्रकार वार्ता की उन्होंने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के विषय पर अपनी बात रखते हुए गुजरात में आये निर्णय को ऐतिहासिक जीत बताया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

उनके आदर्शों से 27 साल के बाद भी एक विकास के मुद्दे पर चुनाव जीतना ऐतिहासिक विजय का परिणाम है इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के प्रति शुभकामनायें व्यक्त कीं उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का परिणाम सबसे खराब माना गया है जो लगातार गिरता ही जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई मगर वोट का प्रतिशत 0.9% ही रहा। इसके साथ ही भानूप्रतापपुर उपचुनाव में विजय प्राप्त करने पर सावित्री मंडावी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस ने षड्यंत्र तैयार किया जिसमे हमारे प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया गया,

इसी षड्यंत्र के कारण हम चुनाव जीत पाने में असफल हुए इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके लगन और मेहनत से वोटों का प्रतिशत भी बढ़ा ईडी मामले पर पत्रकारों का जवाब देते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि जहाँ पर भ्रष्टाचार होगा वहां ईडी कार्रवाई करेगी, प्रदेश में जितना भ्रष्टाचार हो रहा है, जिनके भी हाथ और चेहरे कोयले की कालिख से रचे हुए हैं वह न्यायिक प्रक्रिया से बच नहीं पाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!