जशपुरछत्तीसगढ

घर की ओर वापस लौट रहे दो युवकों के ऊपर हाथी ने किया हमला

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बाइक सवार पर हाथी ने हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना जिले के दुलदुला रेंज के हल्दीमुंडा गांव की घटना है। जानकारी के अनुसार ललित कुमार एक बाइक में अपने दो साथियों के साथ फुटबाल मैच देख कर वापस घर की ओर लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय हाथी सड़क में ही खड़ा हुआ था। अति उत्साह में युवकों ने बाइक को हाथी के किनारे से निकालने का प्रयास किया। इसी समय हाथी ने बगल से निकल रही बाइक को सूढ़ से धक्का दे दिया। इससे असंतुलित हो कर बाइक सड़क में गिर गया।

बाइक के गिरते ही हाथी ने नीचे गिरे हुए युवकों को पैर से रौंद दिया। घटना मे बाइक में सवार ललित और मुकेश लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। वन विभाग के एसडीओ नवीन कुमार निराला ने बताया कि दोनों घायलों को बाइक चला रहे पंकज ने किसी तरह खींच कर हाथी से दूर ले गया और घटना की सूचना स्वजनों को दी।

स्वजनों और ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान ललित की मृत्यु हो गई,वहीं मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाथी के रौंदने से उसके कमर में चोट आई है। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक और घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!