छतीसगढ़रायपुर

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कड़े तेवर: शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर होगी FIR, फिर बर्खास्तगी

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन बहाली के लिए बड़ा कदम उठाया है। नए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ निर्देश दिए हैं कि शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर पहले FIR होगी और फिर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतों के बाद सख्त रुख

सरगुजा और बस्तर संभाग से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आते हैं, बच्चों से दुर्व्यवहार करते हैं और अनुशासनहीनता फैलाते हैं। इन गंभीर मामलों पर मंत्री ने कहा:

“अब ऐसे मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को जल्द ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।”

बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू

मस्तुरी के मचहा प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक एलबी संतोष कुमार केंवट को बच्चों के सामने क्लासरूम में शराब पीने और हंगामा करने के आरोप में पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

शिक्षाविदों और अभिभावकों का स्वागत

अभिभावकों और शिक्षाविदों ने मंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम न सिर्फ अनुशासन बहाल करेगा बल्कि शिक्षकों को जिम्मेदारी का अहसास भी कराएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!