रायपुरछत्तीसगढ

48 घंटे जल आपूर्ति बंद के दौरान रायपुर पश्चिम विधानसभा के कुकुरबेड़ा और रायपुरा की टंकियों को किया जाएगा इंटरकनेक्ट – विधायक विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित प्रमुख फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया साथ ही पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चल रहे इंटरकनेक्शन के कार्यों का जायजा लिया.

उन्होंने बताया कि 48 घंटे के इस बड़े शट डाउन के दौरान निगम का जल कार्य विभाग अमृत मिशन योजना के तहत बनाए गए 80 एमएलडी जल शुद्धीकरण संयंत्र सम्पवेल को 150 एमएलडी जल शुद्धिकरण संयंत्र सम्पवेल से जोड़ेंगे। इसके अलावा रायपुर शहर में लगभग 14 नई पानी की टंकियां बनाई गई है जिसको पूर्ण रूप से भरा जाएगा,

इन टंकियों से अब आने वाले समय में पानी की भरपूर सप्लाई होगी जिससे आमजनों को काफी राहत मिलेगी। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि जिला प्रशासन और निगम प्रशासन पूरी चुस्ती के साथ कार्य में लगा हुआ है ताकि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू की जा सके साथ ही उन्होने बताया कि कुकुरबेडा और रायपुरा में बनकर तैयार पानी टँकीयो को भी भरने के लिए इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा हैं.

यह कार्य पूर्ण हो जाने के बाद उक्त क्षेत्रों में पानी की समस्या से निजात मिलेगा आने वाले समय में लोगों को भरपूर पानी मिल पाएगा उन्होंने बताया कि यह शटडाउन लोगों को आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया गया है शहर की विभिन्न टंकियां ऐसी है.

जहां पूर्ण रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती थी और भराव सही तरीके से नहीं हो पाता था लेकिन इंटरकनेक्शन का काम होने के बाद सभी टंकियों में लगभग पूरी क्षमता के साथ भराव होगा और लोगों को सुगम तरीके से पानी भरपूर मिल पाएगा.

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया राजधानी रायपुर में जलापूर्ति के इस कार्य के पूर्ण होते तक वे स्वयं इस कार्य में लगे हुए सम्बंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से सम्पर्क में रहते हुए कार्यस्थल पर पहुँचकर निरीक्षण भी करते रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!