दुर्गछत्तीसगढ

आधी तूफान और बारिश के वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई कमी,बिजली गुल

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग-भिलाई सहित जिले के कई स्थानों पर तेज हवाएं चली और बारिश भी गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात मौसम बदलने के साथ ही बारिश का असर शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिला। तामपान में गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

चल रही थी तेज हवा

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हुई बारिश से भारी राहत मिली है। मौसम में एकाएक बदलाव आने के साथ ही देर रात तेज हवाएं चलने लगी और अच्छी बारिश भी हुई। वहीं दुर्ग के जवाहर नगर क्षेत्र में बीती रात अंधड़ की वजह से चार पेड़ जड़ सहित उखड़ गए और इनमें से कुछ पेड़ हाईटेंशन लाइन और कुछ ट्रांसफार्मर पर गिर गए। इस वजह से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और लोगों को रातभर अंधेरे में रहना पड़। सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरा पारा

दुर्ग में 10.8 मिमी हुई बारिश

मौसम में आए बदलाव की वजह से बीती रात दुर्ग जिले में करीब 10.8 मिमी बारिश हुई है। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसत से चार-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में लू भी चल रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!