बड़वानीक्राइममध्यप्रदेश

MP : चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रियों के सामने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

बड़वानी न्यूज़ धमाका /// जिले के पाटी थाना क्षेत्र के कुंभखेत में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका को लेकर दो पुत्रियों के सामने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने कीटनाशक खाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पाटी के थाना प्रभारी आरके लोवंशी ने बताया कि 45 वर्षीय भोपा ने उसकी पत्नि बिसना बाई (40) की शुक्रवार सुबह कुल्हाड़ी के करीब 15 वार कर हत्या कर दी। बाद में उसने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात ग्रामीणों की सूचना पर आरंभ की गयी विवेचना में पाया गया कि दम्पती की तीन बेटियां और एक शादीशुदा बेटा था। भोपा द्वारा चरित्र शंका को लेकर शराब पीकर मारपीट करने के चलते बिसना बाई कई बार अपने ससुराल गन्धावल चली जाती थी।भाई और बेटियों को भी मारने की कोशिश की इसके बाद भोपा अपनी बड़ी लड़की टेमरी बाई को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह वह छोटी बहन को लेकर पड़ोस में ताऊ के घर पहुंचने में सफल हो गई।

भोपा उसके पीछे दौड़ा और उसके बाद उसने अपने बड़े भाई को भी मारने की कोशिश की ,जो सपरिवार जंगलों में भाग गया। इसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर के बाद जब भोपा के भाई ग्रामीणों के साथ घर पहुंचे तो दोनों के शव मिलने पर पुलिस को जानकारी दी।

दरवाजा तोड़ की पत्नी की हत्या पुत्र और पुत्र वधू के बाहर जाने पर बहुत दिनों के बाद भोपा 6 जनवरी को उसे लेकर वापस आया था। शुक्रवार तड़के फिर से विवाद होने पर वह बिसना बाई को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेने गया। संभावित घटना को भांप कर बिसना बाई ने इस दौरान वहां उपस्थित अपनी 15 वर्षीय और 4 वर्षीय दो पुत्रियों को कमरे के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। भोपा दरवाजा तोड़कर घुसा और कुल्हाड़ी के करीब 15 वार कर बिसना की हत्या कर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!