दुर्गछत्तीसगढ

शराबी पति पत्नी के वियोग में फांसी पर झूला

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// एक युवक ने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पति को शराब पीने मना किया था, जब वह नहीं माना तो वह मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद पति काफी दुखी रहता था। शनिवार सुबह वह घर में अकेला गुमसुम बैठा हुआ था। जब घर के लोग इधर उधर काम में लग गए तो अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि रुआंबाधा आजाद चौक निवासी 30 वर्षीय कोमल देशमुख आदतन शराबी था। आए दिन वह घर में शराब पीकर आता था और पत्नी से झगड़ा करता था। उसकी शराब पीने की आदत से पूरा घर परेशान था। पत्नी ने उसे काफी समझाया और शराब छोड़ने की जिद की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इससे नाराज होकर पत्नी दिवाली के समय बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके बाद से कोमल और अधिक शराब पीने लगा और काफी उदास रहने लगा किसी से बातचीत नही करता था।

शनिवार सुबह 8.30 बजे उसके घऱवालों ने उसे देखा कि वह अकेला बैठा हुआ था। जब घऱ के लोग इधर उधर काम पर लग गए तो वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने गमझा से फांसी का फंदा बनाया और पंखे के सहारे लटक गया। कुछ देर बाद उसका भाई महेश देशमुख पहुंचा तो देखा कि कोमल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी देर तक खटखटाया, लेकिन वह नहीं खोला। इसके बाद महेश छत पर गया और वहां से देखा तो कोमल फांसी के फंदे से झूल रहा था। छत से वह कमरे के अंदर गया। उसने कोमल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। फिर मामले की जानकारी भिलाई नगर पुलिस को दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!