बलरामपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को पार्टी छोड़ने का दिया अल्टीमेटम

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// नगर पंचायत कुसमी में एल्डरमैन पद से हटाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिख अपनी गलती पूछी है। और साथ ही इस्तीफे को लेकर भी उन्होंने अल्टीमेटम दिया है। बाकायदा पत्र लिखकर और वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता विनोद कुमार जो कि पूर्व में एल्डरमैन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष। पार्षद जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को विनोद कुमार ने एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रतिशोध पूर्वक एल्डरमैन पर से हटाने का आरोप लगाया है। पत्र में विनोद कुमार खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए लिख रहे हैं कि.. 17 वर्षों से वह कांग्रेस से जुड़े हैं। परंतु बिना कारण बिना किसी गलती के एल्डरमैन पद से उन्हें हटा दिया गया। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है।

उन्होंने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वह कह रहे हैं कि आदिवासी कांग्रेस के वर्तमान में वह कुसमी में ब्लॉक अध्यक्ष हैं। और एल्डरमैन पद से हटाए जाने पर आदिवासी कांग्रेस में भी विरोध देखने को मिल रहा है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से अपनी गलती पूछी है, और सही निर्णय नहीं लेने पर इस्तीफे का भी अल्टीमेटम दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!