रायपुरछत्तीसगढ

10 हजार से अधिक सफाईकर्मी का प्रदर्शन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की तादाद में अंशकालीन सफाईकर्मी मंगलवार को रायपुर पहुंचे स्कूलों में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों की यह भीड़ अपने नियमितीकरण और वेतन की विसंगतियों को दूर करवाने की मांग लेकर रायपुर आई थी। बड़ी तादाद में सफाईकर्मियों के रायपुर पहुंचने की वजह से प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई  मंगलवार को रायपुर शहर में 10 हजार से भी अधिक सफाई कर्मी पहुंच गए सीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान करते हुए सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाल दी। तय कार्यक्रम के मुताबिक इन सभी को रायपुर के ईदगाह भाटा मैदान के पास रोका जाना था। पुलिस से यह भीड़ संभल नहीं पाई। सभी ने हंगामा करते हुए ईदगाह भाटा, पुरानी बस्ती थाने के पास लगे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारी धरना स्थल पहुंचे। यहां से करीब 2 किलोमीटर दूर सप्रे शाला स्कूल के पास सभी सफाईकर्मी जमा हो गए। लाठियों से सफाई कर्मचारियों को खदेड़ा गया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक पुलिस और सफाई कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी होती रही। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने स्कूल के पास ही धरना दिया। दूसरी तरफ आनन-फानन में मुख्यमंत्री निवास के आस-पास की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। सिविल लाइन इलाके में मुख्यमंत्री आवास को जाने वाली चारों सड़कों को बंद कर दिया गया। सफाई कर्मी देर शाम तक रायपुर के बूढ़ा पारा इलाके में ही डटे रहे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!