
दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में कटौती की है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में वैट घटाने का फैसला लिया गया। जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल आठ रुपये सस्ता हो गया है। बैठक में दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया। इसके बाद आज रात से पेट्रोल के दाम आठ रुपये कम हो जाएंगे। पेट्रोल की नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। गौरतलब है कि दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
जिसकी कीमत अब घटकर 95.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दरअसल दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में वैट कम होने से पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दिल्ली सरकार पर जनता का पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का दबाव था। इस कड़ी में बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया है।
कुछ दिनों पहले ही केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के मकसद से एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था। इसके बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत तमाम राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी तक पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं की थी। इस पर बुधवार को फैसला लिया गया है।




