जांजगीरछत्तीसगढ

पत्नी के भागने के बाद नशे का हुआ आदी, ट्रेन से कटकर दी जान

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार की रात एक हलवाई की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। उसका शव दो टुकड़ों में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले उसकी पत्नी भाग गई थी। इसके बाद से ही वह नशे का आदी हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नैला चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची, लेकिन टीम को शव के पास से किसी भी तरह के कोई भी दस्तावेज और अन्य सामान नहीं मिला जिससे शव की पहचान हो सके।

इसी बीच रात में कुछ लोग युवक की तलाश करते हुए थाने पहुंचे। इस पर शव की शिनाख्त खड़फड़ी पारा निवासी 25 वर्षीय शंकर सिंह के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शंकर सिंह शादी समारोह व अन्य कामों में खाना बनाने का काम करता था। उसकी करीब 4 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन 2 साल बाद ही पत्नी किसी और युवक के साथ भाग गई। इसके बाद से शंकर नशे का आदी हो गया। वह दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। जब शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश करने के बाद परिजन रात में थाने पहुंचे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!