बिलासपुरछत्तीसगढ

युवक की हत्या कर पटरी पर फेंकी लाश

बताया जा रहा है कि 10-12 दिन पहले ही उसका बेटा हुआ है। इसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन राजू की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गया

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार की सुबह जीआरपी थाना प्रभारी जीआर राठिया को सूचना मिली कि दगौरी स्टेशन से कुछ दूर में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर ही पहली नजर में हत्या की आशंका जताई गई। दरअसल, जिस पटरी पर शव को मिला, उस ट्रैक से कोई गाड़ी ही नहीं गुजरी थी। शव की जांच करने पर पता चला कि युवक के सिर में कई जगह गंभीर चोंटों के निशान हैं। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की और युवक की पहचान करने की कोशिश की। तब कुछ ग्रामीणों ने युवक की पहचान मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के मोहभट्‌ठा निवासी राजू उर्फ विभीषण वर्मा (30 साल) के रूप में की। इस बीच पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि राजू गांव में जूता-चप्पल की दुकान चलाता था। उसका भाई हेमंत वर्मा की भी कपड़े की दुकान है। पुलिस को आशंका है कि घटना शुक्रवार की देर रात की है।

मामले में पुलिस अभी ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर हादसा का रूप देने के लिए शव को पटरी पर लाकर रख दिया गया होगा। जीआरपी थाना प्रभारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक के मौत का राज खुलने की बात कह रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस इस मामले की जांच करेगी। राजू शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दुकान बंद कर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी तलाश भी कर रहे थे। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को खून लगा हुआ पत्थर मिला है। वहीं पर राजू के गले पर फंदा भी लपेटा हुआ था। मौके पर शराब की शीशी वगैरह भी मिली है। इससे आशंका है कि शराब पीने के बहाने राजू को हत्यारे साथ ले गए और फिर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!