नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर में BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला

जिले में शनिवार देर रात नक्सलियों ने BSF के जवानों पर अचानक हमला कर दिया। नारायणपुर-कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में धुर नक्सल प्रभावित रावघाट के अंजरेल की पहाड़ियों में जवान मौजूद थे। जवान कैंप से इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे और माइंस इलाके में सुरक्षा दे रहे थे।। इस बीच पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने फोर्स पर हमला कर दिया था।मुठभेड़ खत्म होने के बाद BSF के जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं।

पता चला है कि जिस ओर से नक्सलियों ने फायरिंग की थी उसी तरफ अब फोर्स सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रही है। इधर, जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है, यह सर्चिंग के बाद ही पता लग पाएगा।जवान माइंस इलाके में सुरक्षा दे रहे थे। इस बीच जंगल की तरफ से अचानक पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर पहले रॉकेट लॉन्चर दागा, फिर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी, हालांकि जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।जवानों की जवाबी कार्रवाई के चलते नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। यहां दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!