
नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में महीनों से लापता युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का पूरा घटनाक्रम
ग्राम उड़ीदगांव निवासी 27 वर्षीय युवती 12 फरवरी 2024 को गांव के विवाह समारोह के बाद से लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान संदेह नरशु वड्डे नामक युवक पर गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसे तेलंगाना के सिद्दीपेट से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि विवाह उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शराब के नशे में उसने युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के इंकार करने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहले शव को पड़ोसी के पैरा में छिपाया और अगले दिन अपने दोस्त धनीराम वड्डे के साथ नाले के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया।
शव का उत्खनन और बरामदगी
आरोपियों की निशानदेही पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, वैज्ञानिक अधिकारी और मेडिकल टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया। मौके से मानव कंकाल के अवशेष, लाल रंग की साड़ी, स्वेटर, ब्लाउज, चूड़ी और धागे बरामद हुए, जिन्हें परिजनों ने पहचान लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- नरशु वड्डे, पिता दसमु वड्डे, उम्र 21 वर्ष, निवासी उड़ीदगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर
- धनीराम वड्डे, पिता लखूराम वड्डे, उम्र 21 वर्ष, निवासी उड़ीदगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर
दोनों आरोपियों को 24 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
