सूरजपुरछत्तीसगढ

5 दिनों से लापता एक किसान की मिली लाश,इलाके में मची सनसनी

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- करंजी इलाके में 5 दिन से लापता किसान की लाश शुक्रवार को कुएं में मिली है। शव ​मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला करंजी पुलिस चौकी के खरसुरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसुरा गांव निवासी रामू यादव 5 दिन पहले अपने घर से निकला था, तब से वह वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने करंजी पुलिस चौकी में रामू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान आज सुबह ग्रामीणों की ओर से पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव के कुएं में एक व्यक्ति की लाश है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, तब मृतक की शिनाख्त रामू यादव के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी बोल पाना संभव हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!