रायपुरछत्तीसगढ

राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों को चलाने के लिए अन्य स्कूलों के शिक्षकों के पदों में की कटौती

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों को चलाने के लिए अन्य स्कूलों के शिक्षकों के पदों में कटौती की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अन्य हाई-हायर सेकेंडरी स्कूलों से 358 पदों की कटौती करके इन पदों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया है।

प्रदेशभर में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हैं। यहां एक लाख 35 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। 26 विद्यालय ऐसे हैं जहां हिंदी माध्यम के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनकी संख्या कम है और 106 विद्यालय ऐसे हैं जहां पर बड़ी संख्या में हिंदी माध्यम के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन विद्यालयों में 358 अन्य स्कूलों के शिक्षकों के पदों को स्थानांतरित कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!