
संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा-नेवरा,न्यूज धमाका:- बढ़ती मंहगाई के खिलाफत में कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार को घेरते हुए रैली के शक्ल में तिल्दा नेवरा के प्रमुख चौक चौराहों में हल्ला बोला है बढ़ती मंहगाई पर अंकुश लगाने में अक्षम केन्द सरकार के खिलाफ में परिचर्चा की गई शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बीते दिन रविवार को यह प्रदर्शन किया गया , इस तारतम्य में कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से पदयात्रा की शुरुआत किया जो अग्रसेन चौक ,सुभाष चौक ,सब्जी मंडी ,में उपस्थित जनसमुदाय से बढती मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ में हल्ला बोलते हुए परिचर्चा किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद.छाया वर्मा प्रदेश संयुक्त महामंत्री राम गिड़लानी शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष देवादास टंडन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू, भीमसेन भोजवानी, नीरज राठी,विजय थारवानी गजानंद वर्मा, दिलीप वर्मा,विजय हरिरामानी, सुनील सोनी, देवेंद्र वर्मा,अजितेश शर्मा, राहुल तेजवानी, स्वेजा परवीन, अमजद खान, प्रकाश मेघानी,श्याम वाधवा, हरिराम मारखंडे, विनोद सोनी, निर्मल सोनी, राजेश जेठवानी, हेमलाल साहू, मिर्जा अजमेर बेग, कामता प्रसाद वर्मा, होलेराम पोर्ते, रमेश पात्रे, कमला पाटकर, बैसाकिन निषाद, हेमिन रात्रे, अनूप रवानी, द्वारिका शर्मा,रमेश गेंडारे, शिवप्रसाद कुर्रे, बाघ राय, भारत लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
