रायपुरछत्तीसगढ

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना को भारत देश के युवा इसे वापिस लेने की मांग कर रहे हैं केन्द्र में बैठी तुगलकी सरकार पहले फैसला करती है और बाद में सोचती है अग्निपथ योजना के मामले में भी अनेक बदलाव आ चुके हैं। हम अग्निपथ योजना को तुरन्त प्रभाव से वापिस लेने की मांग करते हैं। प्रधानमंत्री के इसी अहंकार ने तीन काले कृषि कानून में 700 किसानों की जानें ली थी और आज इस योजना से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है

पूरा देश जल रहा है पर प्रधानमंत्री जी अपने अहंकार को त्यागने का नाम नहीं ले रहे हैं युवा, पूर्व सैनिक तथा रक्षा विशेषज्ञों ने मोदी सरकार की इस अग्निपथ योजना को नकार दिया है अग्निपथ योजना भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई अन्य गलत योजनाओं में से एक है। उपाध्याय ने कहा कि विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी जी ने कहा था कि तीन काले कृषि कानून को वापस लेना पड़ेगा।

लेकिन एक साल तक आन्दोलन चलता रहा और 700 से भी ज्यादा किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर कहीं केन्द्र की सरकार की आँखे खुली। क्या इसी तरह अग्निपथ योजना में भी देश के युवाओं को अपने प्राणों की आहुति देनी होगी? तब जाकर कहीं इस योजना को वापस लेगी क्या ये केन्द्र की सरकार?

देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है, लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। देश के करोड़ों युवा बेरोजगारी झेल रहे हैं, पर सरकार बिल्कुल बेपरवाह है जबकि सरकारी आँकड़ों के अनुसार आज देश में 62 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं, जिनमें से 26 लाख तो केवल केन्द्र सरकार की नौकरियाँ हैं।

आज अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आन्दोलन कर रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर पश्चिम विधानसभा में भी सत्याग्रह आन्दोलन विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। आन्दोलन के साथ-साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का भी आयोजन किया गया और पोस्टर के माध्यम से ‘‘रघुपति राघव राजा राम, बीजेपी को सद्बुद्धि दे भगवान’’ के नारे भी लगाए गये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!