रायपुरछत्तीसगढ

हनुमान मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने हवन कर भाजपाइयों के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार को भाजपा ने पेट्रोल-डीजल पर VAT कम करने की मांग को लेकर घड़ी चौक पर चक्काजाम किया। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने हनुमान मंदिर में हवन कर भाजपा की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं का कहना था, किसानों को थोपे गये बेहुदे कृषि कानूनों को वापस लेने की नौबत आ जाने के बाद भी भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि नहीं आई।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में NIT के पास स्थित हनुमान मंदिर में इकट्‌ठा हुए। वहां बकायदा 21 पंडितों को बुलाकर हवन कराया गया। विकास उपाध्याय ने कहा, केन्द्र में जबसे भाजपा की सरकार काबिज हुई है, वह कीमतों पर नियंत्रण से खो चुकी है। उन्होंने कहा चुनाव में हार ही भाजपा की दुखती रग है।

भाजपा को जहां कहीं अपने फैसले चुनाव में हार की वजह बनते दिखती है वो उस पर दुबारा विचार या समझौता जरूर करती है। विकास ने कहा, मोदी सरकार की वजह से महंगाई का रिकॉर्ड टूट रहा है। भाजपा का चक्काजाम दरअसल मोदी के खिलाफ प्रदर्शन है। विकास उपाध्याय ने कहा, समय के साथ मोदी सरकार अब जनता के लिये बोझ बनते जा रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने ऐसे हथकंडे अपना रही है, जिससे वह जनता के समक्ष बेनकाब होते दिख रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!