भोपालमध्यप्रदेश

कांग्रेस अब कोई भी असंतुष्ट नहीं जी-23 नेताओं द्वारा लगातार नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किया दावा

न्यूज़ धमाका :- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जी-23 नेताओं द्वारा लगातार नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दावा किया कि पार्टी में अब कोई भी असंतुष्ट नहीं है। सभी नेता मेरे संपर्क में हैं और चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सारी चीजें सामने आ जाएंगी। मुझे किसी पद या कुर्सी का मोह नहीं है। जब भी पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा, मैं तत्काल छोड़ दूंगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में महंगाई मुक्त भारत अभियान की भोपाल से शुरुआत की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और जी 23 के नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उनकी (जी 23) सभी मांग मान ली गई हैं। हमने वर्षों साथ काम किया है। सभी से मेरे संबंध हैं और व्यक्तिगत तौर पर संपर्क में हूं। संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज इससे सभी वर्ग परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से सिर्फ वाहन ही नहीं बल्कि खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी, दवाई और रोजमर्रा के उपयोग की चीजें प्रभावित होती हैं।

पहले जब महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाते थे लेकिन आज क्या हाल है। किसान, नौजवान, व्यापारी से लेकर हर वर्ग त्रस्त है। हमने शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था पर भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। जब पांच राज्यों में चुनाव थे, तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, पर परिणाम आने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जब वृद्धि नहीं हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी सबके सामने आ चुकी है। महंगाई के विरोध में हम जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करके जन-जन को भाजपा सरकार की हकीकत बताएंगे। यह अभियान सात अप्रैल तक चलेगा। संगठन के प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पहले दिन घर के सामने प्रदर्शन होना था। अभियान की शुरुआत सभी जिलों में एक साथ की गई। इस दौरान थाली, ताली, मंजीरा बजाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!