रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पहुंचे रायपुर, निकाय चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया  आज रायपुर पहुंचे. नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बैठक में सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाएगा.ऐसा कैंडिडेट जिसका प्रतिनिधित्व बेहतर हो, उसे चुना जाएगा. पिछले चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बेहतर नतीजे आए थे.

इस बार भी वही होगा. सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार के काम से जनता प्रभावित होगी. प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी पदाधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया है, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नाम तय किए जा सकते हैं.

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पर पुनिया ने कहा कि किसानों की मांग है कि इसे आगे ना बढ़ाया जाए. मगर सरकार की जिद्द है.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आदत हो गई है कि वे हर विवादित मामले को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, बाद में वे जनादेश और जनता के सामने मार खाते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!