Uncategorized

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट एवं डायलिसिस यूनिट का किया निरीक्षण, डायलिसिस से 06 मरीजों का हो चुका है सफल उपचार मरीजों की डायलिसिस व्यवस्था सुदृढ़ करने स्वास्थ्य कर्मियों से की चर्चा

जिला अस्पताल में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए नवनिर्मित आॅक्सीजन प्लांट एवं डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान आॅक्सीजन की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिये केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के समन्वय से 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के आॅक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जाना था। जिसमें निर्धारित किये गये 02 यूनिटों में से अब तक 01 यूनिट स्थापित किया जा चुका है। दूसरा यूनिट जल्द ही स्थापित किया जायेगा।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने किया था षुभारंम्भ – जिला प्रशासन के सहयोग से स्थापित डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ विधायक मोहन मरकाम द्वारा 21 मई को किया गया था। जिसके बाद से लगातार जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारी व्यक्तियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। यह यूनिट वर्तमान में पूर्ण क्षमता से संचालित किया जा रहा है।
मरीजों ने कहा सब कुछ ठीक – इसके पश्चात कलेक्टर ने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा कर मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। जहां मरीजों ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए भोजन एवं पेयजल की अच्छी व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन द्वारा किये जाने के बारे में जानकारी दी गयी। कलेक्टर ने डाॅक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक होने वाली द्वितीय पाली में उपस्थिति की भी जानकारी ली गयी। जहां द्वितीय पाली में ड्यूटी लगाये गये दोनों डाॅक्टर एवं सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये।
डायलिसिस कर्मचारियों को मिलेगा प्रषिक्षण – इस दौरान कलेक्टर ने डायलिसिस यूनिट के संबंध में लगातार मरीजों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए आज डायलिसिस यूनिट में कार्यरत् स्वास्थ्य कर्मियों से डायलिसिस यूनिट के कुशल प्रबंधन के लिये जिला अस्पताल में ही बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने यूनिट के संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में डाॅक्टरों एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नयी मशीन होने के कारण संचालनों में आ रही दिक्कतों के संबंध में जानकारी दी गयी। जिसके लिए जुलाई में कर्मियों हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसके पश्चात डायलिसिस उपकरण का संचालन कुशलता पूर्वक किया जा रहा है।
6 मरीजों को मिला लाभ – वर्तमान में गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित 06 मरीजों का सफल डायलिसिस किया जा चुका है। जिला अस्पताल में डायलिसिस का कार्य वर्तमान में लगातार संपादित किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!