रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश ने न्‍याय योजना की राशि का किया भुगतान, किसानों के खाते में आये 1029.31 करोड़ रुपये

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में वर्चुअल आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, वनवासी, गरीब और मजदूर के सहित समाज के हर वर्ग के कल्‍याण के लिए काम कर रही है।

उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में तेदूपत्‍ता और महुआ की जो कीमत दी जा रही है वह देश में कहीं नहीं है। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 20 लाख 58 हजार किसानों को 1029.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा हितग्राहियों को दूसरी किस्‍त के रुप में 71 करोड़ की दूसरी किस्‍त जारी की गई।

वहीं गोधन न्‍याय योजना के तहत पशुपालकों, महिला समूहों और गोठान समितियों को 13 करोड़ 62 लाख का भुगतान किया गया। इसी तरह शहीद महेंद्र कर्मा बीमा योजना के तहत 728 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 10 लाख 91 लाख की बीमा राशि का भुगतान किया गया। सभी भुगतान आनलाइन माध्‍यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!