देशअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

मोदी सरकार नागालैंड,असम और मणिपुर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का किया फैसला

न्यूज़ धमाका :-केंद्र की मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। भारत सरकार ने दशकों बाद नागालैंड, असम और मणिपुर राज्यों में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया। यानी इन राज्यों में इन स्थानों से AFSPA हटाया जा रहा है, जहां शांति स्थापित हो चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए अमित शाह ने लिखा, AFSPA के तहत क्षेत्रों में कमी सुरक्षा की स्थिति में सुधार और प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर पूर्व में स्थायी शांति लाने और उग्रवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासों और कई समझौतों के कारण तेजी से विकास का परिणाम है।

इमरान खान का राष्ट्र के नाम संबोधन आज, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी फवाद चौधरी ने दी। इससे पहले बुधवार रात को भी इमरान खान राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर इसे टाल दिया गया। इसी समय पाकिस्तान सेना प्रमुख और खुफिया एजेंसी आईएसआई के मुखिया उनसे मिलने पहुंचे थे।

इस बीच, इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद में पेश कर दिया गया है। अब इस पर चर्चा होगी और सबकुछ ठीक रहा तो 3 अप्रैल को वोटिंग होगी। वैसे आशंका है कि इमरान खान इससे पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि सदन में उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। इस बीच, अमेरिका ने भी साफ कर दिया है कि इमरान खान की सरकार को अस्थिर करने के पीछे उसका कोई हाथ नहीं है, जैसे ही इमरान खान के करीबी आरोप लगा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!