रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट,हम सब याद रखेंगे वीडियो

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नई दिल्ली के नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी और पूछताछ के विरोध में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा कर्मियों और दिल्ली पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई और बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दरअसल, राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय पहुंचे थे। इसके बाद यहां से कांग्रेसी नेता विरोध के लिए ईडी आफिस की ओर निकले थे, तभी पुलिस ने सीएम भूपेश सहित कई कांग्रेसी नेताओं को बीच रास्‍ते में ही रोक लिया।

तब सीएम भूपेश सहित कई कांग्रेसी नेता बीच सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। इससे पुलिस ने मुख्‍यमंत्री बघेल सहित अन्‍य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। जवाब में सीएम भूपेश ने इसका वीडियो ट्वीट कर रहा, हम सब याद रखेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!