जांजगीरछत्तीसगढ

सुरंग के भीतर तेजी से चल रहा काम,सावधानी से कार्य के लिए किया निर्देशित,मिली ताजा जानकारी के अनुसार,उसने खुद से ही कुछ खाने की मांग इशारे के जरिए की अब चिंता करने कि कोई बात नहीं

जांजगीर-मालखरौदा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बाड़ी के बोर में गिरे 10 वर्षीय बालक राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। सुरंग के भीतर काम तेजी से चल रहा है। बेस बना लिया गया है। बहुत ही सावधानी से कार्य के लिए निर्देशित किया गया है।

एक समय राहुल द्वारा जूस नहीं पीने व प्रतिक्रिया नहीं देने से सभी की चिंताएं बढ़ गई थीं। अभी मिली ताजा जानकारी के अनुसार, उसने खुद से ही कुछ खाने की मांग इशारे के जरिए की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर कहा कि सबकी दुआएं मासूम राहुल के साथ है… रेस्क्यू अभियान जारी है। चट्टानों से भी मज़बूत इस मासूम बालक के साहस को सलाम है।

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने सुरंग का अवलोकन कर सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए। कुछ ही समय में उसे बाहर लाया जा सकता है। इस बीच, सोमवार रात करीब 10 बजे बोर तक सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ऊपर चार फीट बोर को चौड़ा करने के काम में जुटी रही। चट्टान के कारण टनल बनाने के काम में विलंब होता रहा। वहीं बोर में पानी भरने के कारण भी कुछ समय के लिए आपरेशन को रोकना पड़ा।

मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड पर: मेडिकल स्टाफ पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर है। उनकी कोशिश होगी कि राहुल की स्वास्थ्य जांच करते हुए एंबुलेंस में ही चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। फिर उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर तक सुरक्षित पहुंचाया जाए। इसके लिए ग्रीन कारीडोर की भी तैयारी कर ली गई है।

पिहरीद में भारी भीड़

आपरेशन राहुल को देखने और उसके सकुशल बाहर निकलने की कामना लिए हुए लोग आसपास के अलावा दूर दराज से बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सबकी आंखे सुरंग पर टीकी हुई है मगर बेरीकेट लगे होने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते वेदूर से ही देख पा रहे हैं। भीड़ के चलते अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन ने नो गो जोन बनाया है। टीम के ही सदस्यों को वहां जाने दिया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!