रायपुरछत्तीसगढ

प्रेस क्लब में आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई हैं। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा। उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भी चर्चा की :-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अपर संचालक उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!